Move to Jagran APP

केंद्र में बनेगी कांग्रेस की मजबूत सरकार: यादव

जागरण संवाददाता, विकासनगर: हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश करते ही भारतीय युवा क्रा

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 07:46 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 07:46 PM (IST)
केंद्र में बनेगी कांग्रेस की मजबूत सरकार: यादव
केंद्र में बनेगी कांग्रेस की मजबूत सरकार: यादव

जागरण संवाददाता, विकासनगर: हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड में प्रवेश करते ही भारतीय युवा क्रांति यात्रा के स्वागत को कांग्रेसी उमड़ पड़े। बुधवार को हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में मजबूती के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी। यात्रा के दौरान युवाओं का कांग्रेस को मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है। लोग पूरी तरह से बदलाव के पक्ष में हैं।

loksabha election banner

हरबर्टपुर में कांग्रेसियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने कहा कि भारतीय युवा क्रांति यात्रा देशभर में चल रही है। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता जुमलेबाजी करने वालों की सरकार की नाकामियां लोगों को बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सरकार बनी है, तब से युवाओं के हाथ से रोजगार छिना है और बेरोजगारी बढ़ी है। आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष यादव ने कहा कि यात्रा को जिस तरह से युवाओं का समर्थन मिल रहा है, उससे तय है कि इस बार केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रम रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। जनता भाजपा को समझ चुकी है और कांग्रेस की तरफ रूझान बढ़ रहा है।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संजय जैन, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पार्टी के विकासनगर विस अध्यक्ष यश शर्मा, इशिता सेढ़ा, हरबर्टपुर पालिकाध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, आशीष पुंडीर, मोहित बिष्ट, सरफराज, रेशमा अंसारी, अभिषेक चौहान, मोहित कुमार, बीना चौहान, फरमान, असद आरफी, राशिद, मुंतजिर, शमशाद, शशांक शर्मा, साहिल पठान, शराफत आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.