कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी
मसूरी : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झूलाघर स्थित श
मसूरी : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नगर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने झूलाघर स्थित शहीद स्थल में मिष्ठान का वितरण किया। मौके पर उन्होंने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सतीश ढौंढियाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गुप्ता व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने संयुक्तरुप से कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से काग्रेस पार्टी मजबूत होगी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर कांग्रेस के महामंत्री जावेद खान, कैण्टबोर्ड सभासद सुशील अग्रवाल, पूर्व पालिका सभासद केदार चौहान, युवा मेघसिंह कण्डारी, सुरेंद्र रावत, माधुरी नौटियाल, अक्षत वर्मा, अमित गुप्ता, भगवती प्रसाद सकलानी आदि मौजूद थे।