विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैन प्रोटेक्ट शिविर में 315 महिलाओं ने कराई जांच

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 10:01 PM (IST)

जागरण संवाददाता, देहरादून: महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाएं स्तन क

कैन प्रोटेक्ट शिविर में 315 महिलाओं ने कराई जांच
कैन प्रोटेक्ट शिविर में 315 महिलाओं ने कराई जांच

जागरण संवाददाता, देहरादून: महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य ने कहा कि महिलाएं स्तन कैंसर की जांच कराने में किसी तरह का संकोच न करें। समय पर जांच से इस बीमारी से निजात मिल जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी कैन प्रोटेक्ट जांच शिविर में जांच को जाने का भरोसा दिया गया।

कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन के स्तन कैंसर रोक थाम को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित निश्शुल्क जाच शिविर के दूसरे दिन 315 महिलाओं ने स्तन कैंसर की जांच कराई। इस मौके पर रेखा आर्य ने कहा कि महिलाओं की सेहत संबंधी समस्याओं में स्तन कैंसर सबसे ज्यादा है। इसके प्रति जागरूकता की कमी होने से महिलाएं इसकी चपेट में आ रही हैं। इस मौके पर प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी व डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी ने आयोजन की तारीफ करते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की है। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सुमिता प्रभाकर ने कहा कि शिविर लगने से हर साल महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका पहली स्टेज में पता लग जाए तो इलाज संभव है। इस मौके पर संरक्षक डॉ. महेश कुड़ियाल, डॉ. रेखा खन्ना, डॉ. विनिता सिंह, डा. दीपिका राणा, अनुपम चौहान, मधुकात कौशिक, समीर आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।