यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
स्वास्थ्य जांच शिविर में 50 महिलाओं ने कराया परीक्षण
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: श्री सेवा फाउंडेशन के सहयोग सें 'हेल्दी वूमन हैप्पी फैमिली' कार्यक्रम क

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:
श्री सेवा फाउंडेशन के सहयोग सें 'हेल्दी वूमन हैप्पी फैमिली' कार्यक्रम के तहत आयोजित निश्शुल्क महिला स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इनमें से 50 महिलाओं को उच्च परीक्षण के लिए रेफर किया गया।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट ऋषिकेश में शनिवार को श्री सेवा फाउंडेशन की ओर से महिला स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फाउंडेशन की राधा आचार्या ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को उचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में देहरादून से आई डॉ. सुमिता प्रभाकर, डॉ. रेखा खन्ना, डॉ. दीपिका राणा ने महिलाओं के स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा। चिकित्सकों ने महिलाओं को स्वस्थ्य की देखभाल के लिए आवश्यक टिप्स भी दिये। शिविर में कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन, मैक्लोओड्स फार्मा, कोए फार्मा, जर्मन रेमेडीज, लायंस क्लब, इनरव्हील क्लब ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर अंजलि, तरुण, राहुल, ज्योति, मालती, चारू कोठारी, उर्मिला पोखरियाल, अमिता जाटव आदि उपस्थित रहीं।
