विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Crime News: कोचिंग के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, केस दर्ज

Published: Mon, 17 Jun 2024 09:26 AM (GMT+05:30)

किशोरी के अनुसार आरोपित के पास उसका अश्लील वीडियो है जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह पहले भी कई ...और पढ़ें

क‍िशोरी को क‍िडनैप कर दुष्‍कर्म की वारदात।- सांकेति‍क तस्‍वीर
क‍िशोरी को क‍िडनैप कर दुष्‍कर्म की वारदात।- सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. आरोपी ने दो दिन तक बंधक बनाकर भी रखा
  2. अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर पहले भी कर चुका दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, देहरादून। घर से कंप्यूटर कोचिंग के लिए निकली किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। आरोपित ने दो दिन तक पीड़िता को बंधक बनाकर रखा। दूसरे दिन वह बदहवास हालत में घर पहुंची और स्वजन को आपबीती सुनाई।

किशोरी के अनुसार, आरोपित के पास उसका अश्लील वीडियो है, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह पहले भी कई बार दुष्कर्म कर चुका है। दुष्कर्म के संबंध में किसी को बताने पर उसने किशोरी व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदहवास हालत में घर पहुंची क‍िशोरी  

पटेलनगर कोतवाली में क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी कंप्यूटर की कोचिंग के लिए कांवली रोड जाती है। गत 13 जून को वह कोचिंग जाने के लिए सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से निकली, लेकिन रात होने पर भी नहीं लौटी। उन्होंने रातभर बेटी की खोजबीन की और सभी रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन 14 जून को शाम करीब साढ़े चार बजे किशोरी बदहवास हालत में घर पहुंची।

उसने बताया कि परमिंदर सिंह निवासी गांधीग्राम, कांवली रोड ने उसे जबरन अपने घर ले जाकर बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। किशोरी के अनुसार, आरोपित के पास उसका अश्लील वीडियो है, जिसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर वह पूर्व में भी उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा है।

क‍िशोरी ने आरोप‍ियों से बताया जान का खतरा 

किशोरी के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित परमिंदर और उसके साथी उन पर मुकदमा दर्ज नहीं कराने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए उन्हें धमकाया भी गया, ऐसे में उन्हें आरोपितों से जान का खतरा है।