विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून में किया जाएगा सम्मानित

Published: Thu, 05 Nov 2026 10:26 AM (IST)

उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों का चयन किया गया है। राज्य स्थापना ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी. File Photo

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के विकास, पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने में उल्लेखनीय योगदान करने वाली 15 विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत यह सम्मान देने की घोषणा की गई है। राज्य स्थापना दिवस पर नौ नवंबर को परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में चयनित विभूतियों को पुरस्कार दिए जाएंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चिकित्सा के क्षेत्र में डा. जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता में मनमोहन भारद्वाज और फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी का चयन किया गया है।

इसी क्रम में हेमा नेगी करासी (लोक जागर गायिका), डा. गिरीश रंजन तिवारी (शिक्षा एवं पत्रकारिता), अनीता थपलियाल शर्मा व कश्मीर सिंह (सामाजिक क्षेत्र), सुरेश भाई (पर्यावरण संरक्षण ), रेशमा शाह (लोक गायिका) के लिए पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही पांच खिलाड़ियों एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद और कपिल पोखरिया को उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुना गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।