विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहादुर लाभांशु को मिलेगा डॉ. कलाम अवार्ड

By Edited By:
Published: Wed, 30 Dec 2015 09:01 PM (IST)

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्राप्त करने वाले ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा क

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार प्राप्त करने वाले ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड-2015 के लिए चयनित किया गया है। समाजसेवा में कार्यरत संस्था उत्थान समिति की ओर से क्लीन, ग्रीन, हेल्थी एंड एजुकेटेड इंडिया अभियान के तहत नई दिल्ली में 17 जनवरी को यह सम्मान दिया जाएगा।

ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर निवासी लाभांशु शर्मा इस वर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय बहादुरी पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। रेस्लिंग में पहचान बना रहे लाभांशु ने गंगनहर में डूब रहे दो लोगों की जान बचाई थी। इसके लिए लाभांशु को दो अक्टूबर को मां भारती अवार्ड, 13 सितंबर को यंग अचीवमेंट ऑफ द ईयर अवार्ड, 24 नवंबर को राष्ट्रीय निर्माण अवार्ड व देवभूमि आइडियल अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब पिछले पंद्रह वर्षो से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थान उत्थान समिति ने अपने पहले 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड- 2015' के लिए लाभांशु का चयन किया गया। समिति की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि समिति 17 जनवरी को कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया रफी मार्ग, नई दिल्ली में पत्रकारिता, समाजसेवा, वकालत, चिकित्सा, शिक्षा, खिलाड़ी, लोक सेवा, खेल, कला व साहित्य के क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्यो के लिए यह सम्मान देगी। लाभांशु को उनकी बहादुरी व उपलब्धियों के लिए इस अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।