पूर्व विधायक के निधन पर शोक
राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम राजनेताओं ने नैनीताल के पूर्व विधायक खड़क सिं
राज्य ब्यूरो, देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत तमाम राजनेताओं ने नैनीताल के पूर्व विधायक खड़क सिंह बोहरा के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बोरा एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने भी पूर्व विधायक खड़क सिंह बोरा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रकाश पंत, ज्ञान सिंह नेगी व प्रकाश सुमन ध्यानी ने भी पूर्व विधायक बोरा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।