युकां कार्यकर्ताओं ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला
संवाद सहयोगी, टनकपुर : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय माल्या को देश से भाग
संवाद सहयोगी, टनकपुर : यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विजय माल्या को देश से भागने में मदद करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ कर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला दहन किया। यूथ कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शिवम गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में जूलूस निकालकर प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों विजय माल्या ने लंदन में बयान जारी किया था कि देश छोड़ने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर मामले को हल करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि इस मामले में केंद्र सरकार की मिली भगत है। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने तुलसी राम चौराहे पर पहुंचकर वित्त मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में नीरज मिश्रा, टनकपुर छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज, जगजोत गांधी, मनोज, कबीर सिंह, जावेद सिद्दीकी, शहरोज, करन, कामरान, रूपेश, राहुल, शाहिद, गुलशन, संदीप, विकास, मोहन आदि मौजूद रहे।