यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान
युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बेरोजगारी को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
संवाद सहयोगी, टनकपुर : युवा काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को युवाओं को रोजगार दो, युवाओं को न्याय दो कार्यक्रम के तहत टनकपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी उर्फ पिंकी व विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद बड़ेला के नेतृत्व में अभियान के समर्थन में लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए। बाद में बैठक का आयोजन कर मिशन 2022 के लिए पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। या। इस अवसर पर करन सिंह, अवनीश राणा, श्याम कुमार, रूपेश कुमार, विमल पांडेय, गोलू गंगोला, नाथ सिंह बोहरा, सौरव गिरी, नवीन पांडेय, आसिफ खान, दिनेश लाल, सुमित कुमार, संतोष कुमार, नवीन पाडेय, समीर, शहरोज आदि मौजूद रहे। ====== कांग्रेस बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का स्वागत
चम्पावत : काग्रेस कैम्प कार्यालय में पार्टी जिलाध्यक्ष पूरन कठायत की अध्यक्षता एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी के संचालन में हुई बैठक में हाल ही में नियुक्त बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुभवी शिक्षाविद के काग्रेस पार्टी में जुड़ने से चम्पावत जिले में काग्रेस पार्टी मजबूत हो गई है। इस दौरान देश ने तरक्की में कांग्रेस सरकारों के योगदान का उल्लेख किया गया। कांग्रेसियों ने भाजपा की डबल इंजन सरकार की नाकामी पर आक्रोश जताया। कहा कि महंगाई दिन प्रति बढ़ी है, रोजगार बढ़ाने की जगह छीने गए हैं। उद्योग बंद हुए हैं देश का अन्न दाता अपने हक छीने जाने पर सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। स्वागत कार्यक्रम में जिला महामंत्री विकास साह, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, प्रदेश महासचिव सेवादल हरगोविंद बोहरा, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, सभासद रोहित बिष्ट, सौरभ साह, अशोक कार्की, तारा दत्त जोशी, मयूख चौधरी, चिराग फत्र्याल, जगदीश जोशी, ललित देव आदि उपस्थित रहे।