महिला ने गटका जहर, इलाज के दौरान मौत
संवाद सूत्र, बनबसा : अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत ह
संवाद सूत्र, बनबसा : अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने जहर खा लिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआइ राधिका भंडारी ने बताया कि शनिवार चंदफार्म निवासी ममता बिष्ट पत्नी राम सिंह बिष्ट ने करावाचौथ का व्रत लिया था व्रत तोड़ने के बाद सभी परिजनों ने खाना खाया। रात्रि लगभग दस बजे उक्त महिला ने कोई कीटनाशक खा लिया। जिसके बाद महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा तथा उल्टी होने लगी। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए पीलीभीत ले जाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया पता नहीं चला है। महिला की करीब 18 साल पहले शादी हुई थी। उसका पति पूर्व फौजी है तथा एक पुत्री है जो कि कक्षा 11 में पढ़ती है। महिला की मृत्यु से परिवार व गांव में शोक का माहौल है।