यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं बाइकर्स
संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर की सड़कों पर बाइकर्स नियमों की धज्जिया उड़ा रहे हैं। सड़कों पर
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर की सड़कों पर बाइकर्स नियमों की धज्जिया उड़ा रहे हैं। सड़कों पर तेज गति से चल रहे वाहनों के कारण लोगों का सड़कों पर पैदल चलना तक दूभर हो चुका है। नगर के स्टेशन बाजार, मीना बाजार, डिग्री कॉलेज मार्ग, बाराकोट रोड में बाइकर्स का आतंक बना हुआ है। नगर के मोटर स्टेशन में प्रतिदिन देर शाम बाइक चालक यातायात नियमों की खिल्ली उड़ाते नजर आते हैं। बिना साइलेंसर लगे वाहन चलते हैं। वाहनों की गति काफी तेज रहती है। अधिकांश वाहन चालक बिना हेलमेट पहने हुए भी देखे जा सकते हैं। यहा तक कि बाइक और स्कूटी में तीन तीन ही नही बल्कि चार चार लोग सवार होते देखे जा सकते हैं। नगर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गो पर सुबह शाम टहलने वाले बुजुर्ग, महिलाओं व छोटे छोटे बच्चों को भय बना रहता है। जिसके चलते पैदल चलने वाले लोग परेशान रहते हैं। दुपहिया वाहनों चालकों की अंधेरगर्दी के चलते लोग परेशान रहते हैं। जनता ने पुलिस से लगातार पर नियमित पुलिस गश्त लगाने की माग की है। देर शाम होते ही सड़कों इनका ताडव देखने को मिलता है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से शीघ्र लगाम लगाने की मांग की है। ======== यातायात व्यवस्था हुई बदहाल लोग हुए परेशान
लोहाघाट : नगर में आए दिनों जाम की समस्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि यातायात कर्मी भी जाम हटाने में नाकाम साबित हो रहे है। दिन में कई बार लग रहे जाम के कारण यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गो व स्कूली बच्चों पैदल चलना मुश्किल हो गया है। मोटर स्टेशन में बेखौफ गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर पुलिस द्वारा अंकुश न लगाए जाने से मनचलों के हौंसले बुलंद है। शुक्रवार की सुबह से नगर में पल पल जमा लगता रहा। पुलिस को जाम खुालाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बरातों का सीजन होने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है खरीदारी करने वाले लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। प्रकाश चंद्र, जगदीश चंद्र, नवीन सिंह, हरीश सिंह, दयाकिशन आदि लोगों का कहना था कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो और समस्या बढ़ सकती है। विभिन्न संगठनों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।