Move to Jagran APP

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनबसा में निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली तिरंगा यात्रा।

By JagranEdited By: Thu, 11 Aug 2022 09:29 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनबसा में निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनबसा में निकाली तिरंगा यात्रा

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बनबसा में निकाली तिरंगा यात्रा

संवाद सूत्र, बनबसा : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गुरुवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत केंद्र विद्यालय नंबर दो टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी और सीआइएसएफ ने संयुक्त रूप से तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली का शुभारंभ टनकपुर पावर स्टेशन के प्रभारी महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, सीआइएसफ के सहायक कमांडेंट अविनाश कुमार और केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य रंजना बरफाल संयुक्त रूप से किया किया। रैली के दौरान केंद्रीय विद्यालय एनएचपीसी के छात्र, एनएचपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों, सीआइएसएफ के जवानों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के उदघोष लगाए। तिरंगा रैली एनएचपीसी परिसर, मुख्य द्वार और पावर स्टेशन परिसर में निकाली गई। तिरंगा रैली मैं एचपी वर्मा, आनंद मिश्रा, मुहम्मद मुदस्सिर, ललित नेगी, सरोज यादव, ममता चौसाली आदि शिक्षक एनएचपीसी बनबसा के पदाधिकारी एवम सीआइएसएफ के जवान उपस्थित रहे।

======

भाजयुमो ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा

संवाद सूत्र, बनबसा : हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई l तिरंगा बाइक रैली मुख्य बाजार, रेलवे बाजार, मीना बाजार, चंद मार्केट, बस स्टैंड आदि स्थानों में घूमी। इस दौरान तिरंगा बाइक रैली में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे देश भक्ति के उदघोष लगाएं। तिरंगा बाइक रैली में भाजयुमो महामंत्री अखिल प्रजापति, हेमा जोशी, शंकरलाल बर्मा, संजय जोशी, संदीप पाठक, हरीश पांडे, संजय ठाकुर, संजय अग्रवाल, उमेद सिंह नेगी, सुनीता मुरारी, मीना जोशी, धुरवेंद्र चौहान, कमलेश भट्ट, आदेश चौहान, प्रमोद गुप्ता, हर्षित सक्सेना आदि मौजूद रहे।