विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर आया बाघ, मची अफरा तफरी

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 26 Dec 2017 02:01 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 08:49 PM (IST)

चंपावत जिले के टनकपुर में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाघ दिखाई देने से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई।

सड़क पर आया बाघ, मची अफरा तफरी
सड़क पर आया बाघ, मची अफरा तफरी

टनकपुर(चंपावत), [जेएनएन]: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर किरोड़ा तीन पुलिया के पास बाघ दिखाई देने से राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। मार्ग पर चल रहे ऑल वेदर रोड निर्माण में लगे श्रमिक भाग खड़े हुए। घंटों बाद फिर सड़क निर्माण का काम शुरू कराया जा सका। 

सोमवार सुबह करीब दस बजे ककरालीगेट व किरोड़ा के बीच राजमार्ग के तीन पुलिया के पास एक बाघ दिखाई दिया। बाघ को देखते ही मार्ग निर्माण का कार्य कर रहे श्रमिकों में भगदड़ मच गई। राहगीरों ने बाघ को देखा। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। भाग इत्मीनान से मार्ग पर कुछ देर तक चहलकदमी करता रहा। कुछ देर बाद बाघ शारदा वन रेंज के द्वावन चौकी के जंगल से रोड क्रास कर ककरालीगेट क्षेत्र की ओर चला गया। 

एसडीओ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ समय से बाघ की लोकेशन इसी क्षेत्र में दिखाई दे रही है। हालांकि बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे व निगरानी के लिए दर्जनों ट्रेप कैमरे जंगल में लगाए गए हैं। इस क्षेत्र में चार बाघ विचरण कर रहे हैं। इनमें से एक बाघ काफी घातक है, जिसने जनहानि भी पहुंचाई है। उन्होंने लोगों को आगाह किया है कि वह अनावश्यक जंगल में न जाएं। विभागीय टीम बाघ को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: देहरादून की इन कॉलोनियों में घूम रहा है तेंदुआ ...

यह भी पढ़ें:  घर में सो रहे अधेड़ को उठा ले गया तेंदुआ, शव बरामद 

यह भी पढ़ें: गाय के पीछे भाग रही महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला