विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्य शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार की धमकी

By JagranEdited By:
Published: Wed, 30 Jan 2019 10:41 PM (IST)

लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के ग्राम सभा रावलगांव के ग्रामीणों में सड़क को लेकर आक्रो

कार्य शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार की धमकी
कार्य शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार की धमकी

लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के ग्राम सभा रावलगांव के ग्रामीणों में सड़क को लेकर आक्रोश पनपता जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने कहा कि अगर शीघ्र सड़क का कार्य शुरू नहीं किया तो ग्रामीण आगामी लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

क्षेत्र के ग्रामीण चंद्रशेखर गड़कोटी, देवकी नंदन, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र कुमार, माया देवी, पार्वती देवी, बलदेव, शेखरानंद गड़कोटी आदि ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2013 में हुई बारिश के दौरान तड़ीगांव से रावलगांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग का एक हिस्सा गायब हो गया था। तब से छह साल बीतने को है लेकिन किसी ने भी गांव की ओर देखने की जहमत नही उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने को लेकर वह उप जिलाधिकारी से मिले थे। उन्होंने पटवारी व तहसीलदार से निरीक्षण करने की बात कही। सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को 17 किमी सफर अतिरिक्त तय करना पड़ रहा है। समय के साथ ही धन की बर्बादी हो रही है। इस बावत ग्रामीणों ने कई बार लोनिवि को अवगत करा दिया गया है। आज कल करके ग्रामीणों को टरका दिया जा रहा है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों के लोगों का सब्र टूटता जा रहा है। क्षेत्र के ग्रामीण एक स्वर में बोले शीघ्र कार्य शुरू नही किया गया तो आगामी लोक सभा चुनाव में क्षेत्र के ग्रामीण लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।