जहरखुरानी कर युवक से लूटे हजारों की नगदी लूटे
संस, टनकपुर : लुधियाना से टनकपुर आ रहा एक युवक जहरखुरान का शिकार बन गया। जहरखुरानो
संस, टनकपुर : लुधियाना से टनकपुर आ रहा एक युवक जहरखुरान का शिकार बन गया। जहरखुरानों द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उससे हजारों की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी पहुंच गए। हयात सिंह बिष्ट 28 पुत्र दीवान सिंह बिष्ट निवासी ग्राम कठौती ककनई चम्पावत का रहना वाला है। वह बीती रात्रि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके07 पीए-1159 बस में लुधियाना से अवकाश पर टनकपुर आ रहा था। बताया जाता है कि बस में किसी ने परिचय बढ़ाकर उसे नशीले पदार्थ में कुछ खिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। सोमवार की सुबह बस टनकपुर पहुंचने पर बेसुध पडे़ हयात को बस परिचालक ने उसके जेब से मिले कागज के आधार पर परिजनों ने सूचना दी व उसे संयुक्त चिकित्सालय भर्ती कराया। सूचना मिलने पर हयात के भाई विशन सिंह व पुष्कर सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हयात पिछले छह वर्ष से लुधियाना में कार्य कर रहा है। वह दीपावली पर्व पर घर आ रहा था। उन्होंने बताया कि उसकी जेब में पर्स व अन्य सामग्री भी गायब है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जहरखुरानी कर
उससे हजारों की नगदी व कीमती सामान ले उड़े हैं। समाचार लिखे जाने तक हयात को होश न आने के कारण सही स्थिति का पता नही चल पाया।