Move to Jagran APP

गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से गूंजा वातावरण

संवाद सहयोगी लोहाघाट स्थानीय रामलीला मैदान पर आयोजित प्रथम गणेश महोत्सव व रामकथा का मंग

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 10:42 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:38 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से  गूंजा वातावरण
गणपति बप्पा मोरिया के उद्घोष से गूंजा वातावरण

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : स्थानीय रामलीला मैदान पर आयोजित प्रथम गणेश महोत्सव व रामकथा का मंगलवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ समापन हुआ। आठ दिनों तक लगातार रिद्धि-सिद्धि के प्रदाता व विघ्न विनाशक भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद नगर में गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु विघ्नेश की जयजय कार करते हुए चल रहे थे। रामलीला मैदान पर पंडित नवीन चंद्र, प्रकाश पुनेठा ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजन समिति के लोगों ने क्षेत्र की खुशहाली व सुख शांति के लिए हवन-यज्ञ की आहुति दी। कथावाचक पंडित प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद आयोजित भंडारे में क्षेत्र के सैंकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। एक सितंबर को प्रथम गणेश महोत्सव के रूप में कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। आठ दिनों तक रामलीला मैदान पर रामकथा का आयोजन हुआ।

loksabha election banner

देर शाम गणेश की मूर्ति को रामलीला मैदान से नगर के विभिन्न मार्गो से नाचते-गाते शिवालय मंदिर ले जाया गया। आगे-आगे भक्त नाचते गाते चल रहे थे, पीछे लोगं गणपति बप्पा मोरिया का जयघोष करते हुए चल रहे थे। विशेष पूजा अर्चना के साथ लोहावती नदी में मूर्ति विर्सजन किया गया। इस दौरान गणेश खर्कवाल, रमेश कलखुड़िया, अमित जुकरिया, राजू गड़कोटी, दीपक जोशी, चंद्रशेखर जोशी, हरीश मेहता, विवेक ओली, नवीन मुरारी, मनोज गर्ग, जीवन गहतोड़ी, प्रकाश सुतेड़ी, आशीष राय, लता वर्मा किरण पुनेठा, हेम पाण्डेय, कैलाश बगौली, शाति वर्मा, किरन पंगरिया, सरोज पुनेठा, सुशीला बोरा, मुन्नी खड़ायत, भास्कर मुरारी, रमेश उप्रेती, गोविंद बोरा, गोविंद वर्मा, भास्कर गड़कोटी, नागेंद्र जोशी शामिल रहे।

==========

::::: पैकेज

भगवान साई की पालकी यात्रा का उठाया आनंद

संवाद सहयोगी, टनकपुर : मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा नगर में भगवान सार्ई की पालिका यात्रा निकाली गई। मंगलवार को सीमेंट रोड स्थित मुक्तेश्वर मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए इसी मंदिर में आकर सम्पन्न हुई। मंदिर के पुजारी नारायण दास ने बताया कि नगर में प्रथम बार साई पालकी यात्रा का आयोजन किया गया। वहीं दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं रात्रि में भजन जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर तुलसी कुंवर, दीपक शर्मा, विनोद शारदा, महेश छपरा, विजय, राम सिंह, अंकित, राज कुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.