चंपावत में टनकपुर रेलवे ट्रैक पर मिला रेलकर्मी का गला कटा शव, जांच जारी
चंपावत के टनकपुर रेलवे स्टेशन पर एक रेलकर्मी का गला कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिला। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

HighLights
टनकपुर रेलवे स्टेशन पर रेलकर्मी का शव मिला।
मृतक वरिष्ठ तकनीशियन राम किशोर के रूप में पहचान।
पुलिस ने आत्महत्या की आशंका पर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, चंपावत। टनकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर रेलकर्मी का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक टनकपुर रेलवे के यांत्रिकी विभाग में वरिष्ठ तकनीशियन के पद पर कार्यरत था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर तीन के रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना रेलवे पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया।
मृतक की पहचान 46 वर्षीय राम किशोर पुत्र नेकशु निवासी राजीव गांधी नगर, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश हाल निवासी कर्मचारी नगर टनकपुर के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दे दी है।
बताया गया कि राम किशोर टनकपुर के कर्मचारी नगर में अकेले रहता था। एसआई रमेश गिरी ने बताया कि मृतक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- चंपावत में गुलदार का आतंक: पांच दिनों में पांच पालतू जानवर मारे, ग्रामीणों ने की पकड़ने की मांग
रेलवे पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की बात कही जा रही है।
