हिमवीर जवानों ने सुई खैशकांडे में चलाया सफाई अभियान
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36 वी वाहिनी आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने शनिवार
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36 वी वाहिनी आइटीबीपी के हिमवीर जवानों ने शनिवार को सुई के आदित्य महादेव मंदिर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अभियान चलाकर कूडे़ का निस्तारण किया। उप सेनानी संदीप चौधरी, सुबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्राम सभा सुई खैशकांडे के आदित्य महादेव मंदिर पहुंचे दर्जनों हिमवीर जवानों ने आदित्य महादेव मंदिर परिसर व मां भगवती मंदिर प्रांगण सहित प्राकृतिक जल स्रोतों, गांवों को जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गो पर एकत्रित जैव अजैव कूडे़ का निस्तारण किया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जागरूक किया। ग्रामीणों को घरों का कूड़ा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंकने की अपील की। घरों का कूड़ा स्वयं निस्तारण करने का ग्रामीणों ने संकल्प लिया। इस दौरान वाहिनी के तीन दर्जन जवान सहित गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।