दुर्गा महोत्सव में स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
गोरखा नगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है।
संस, लोहाघाट : गोरखा नगर में आयोजित दुर्गा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। जिसमें स्कूली बच्चों सहित स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, सहित विभिन्न प्रांतों की संस्कृति के दर्शन कराए। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ गीतांजलि समिति के अध्यक्ष सतीश पांडेय ने किया। उन्होंने महोत्सव आयोजक समिति की सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने समा बांध दिया। कलाकारों ने पंजाबी, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीतों की मन मोहक प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। समिति के अध्यक्ष शेखर गोरखा ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पवन बहादुर ने किया। दौरान संजय गोरखा, शिवम गोरखा, सुमित गोरखा, रवि गोरखा, सचिन गोरखा, सुभाष, राविन, तुषार, भान गोरखा, सुजल, समीर लोग मौजूद रहे। ======= लोहाघाट में रामलीला की धूम, कर्णकरायत में हुआ शुभारंभ
लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीला की धूम मची हुई है। रामलीला के आठवें दिन लक्ष्मण शक्ति और अंगद रावण संवाद का मंचन किया गया। दर्शकों ने अंगद रावण संवाद को खूब सराहा। रामलीला देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता के दिशा निर्देशन में कोषाध्यक्ष आनंद पुजारी, मुकेश शाह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शिक्षक नरेश राय ने किया। इस दौरान कैलाश बगौली, अमित शाह, संजय फत्र्याल, विनोद गोरखा, विकास कुमार, दीपक सुतेड़ी, राजन राय, क्षितिज जुकरिया, पारस जुकरिया, सतीश राजन, कीर्ति बगौली, मनोज शाह, ईश्वरी लाल शाह, विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे। इधर विशुंग के कर्णकरायत में राम जन्म के साथ रामलीला का शुभारंभ हो गया है। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल फत्र्याल और सुषमा फत्र्याल ने पूजा अर्चना के साथ रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष कैलाश फत्र्याल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उत्तम फत्र्याल, नरेश फत्र्याल, कैलाश सिंह मेहरा, राजू फत्र्याल, महेश मुरारी, हरीश मुरारी श्याम ढेक ने सहयोग किया। इधर नेपाल से लगे चमदेवल और भिंगराड़ा में राम वनवास का मंचन किया गया। समिति के अध्यक्ष नर सिंह धौनी ने अतिथियों का स्वागत किया।