20 वर्षो से गो सेवा कर रहे आरपीएफ जवान धर्मेद्र
दीपक सिंह धामी टनकपुर अगर जुनून व लगन हो तो हर कार्य संभव है। गो सेवा के नाम पर
दीपक सिंह धामी, टनकपुर :
अगर जुनून व लगन हो तो हर कार्य संभव है। गो सेवा के नाम पर कई संगठन खानापूर्ति कर रहे हैं। जब असल में जरूरत होती है तब वही संगठन के लोग पीछे हट जाते हैं, मगर इन सबसे अलग व जुदा है आरपीएफ में तैनात मेजर धर्मेद्र। सड़क हो या गली। कहीं भी अगर धर्मेद्र को मवेशी बीमार या चोटिल दिखाई देता है तो उनका दिल कराह उठता है। तब वह अपनी दूसरी जिम्मेदारी में दिखाई देते हैं। वह उस मवेशी का अपने खर्च पर प्राथमिक उपचार करते हैं और करवाते हैं। जिसके बाद उसे गो सेवा केंद्र में छोड़ देते हैं। यह सिलसिला वह आज कल से नहीं बल्कि 20 वर्षो से कर रहे हैं। धमेंद्र के इस कार्य से क्षेत्र के लोग जहां बेहद खुश हैं वहीं धमेंद्र के इस कार्य के लिए उन्हें कई मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। धमेंद्र करीब 300 मवेशियों की सेवा कर चुके हैं। यहीं नहीं धर्मेद्र अभी तक 31 कन्याओं का कन्यादान कर अहम भूमिका निभा चुके है। उन्होंने बताया कि उनके इस कार्य में उनका पूरा परिवार भी बराबर का सहयोग देता रहा है। उनका एक पुत्र एमबीबीएस कर चुका है व पुत्री फार्मासिस्ट से पीएचडी कर रही है। ========== धर्मेंद्र दो वर्षो से टनकपुर में है तैनात टनकपुर : धर्मेद्र विगत दो वर्षो से टनकपुर में तैनात है। अभी तक वह टनकपुर क्षेत्र में 300 से अधिक जानवरों का उपचार कर चुके है। उन्हें जहां भी घायल अवस्था में जानवर मिलते है तो उनका प्राथमिक उपचार के बाद पुरानी तहसील में स्थापित गोशाला केन्द्र में उन जानवरों को ले आते है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल गायों का इलाज नहीं हो पाता उन्हें वह अपने स्तर से बरेली व हरियाणा तक ले जा चुके है। ====== परिवार के लोग भी करते है सहयोग गो सेवा के लिए धर्मेंद्र के परिवार के लोग भी उन्हें पूरा सहयोग देते है। बकायदा उनकी पत्नी भी उनके साथ बढ़-चढ़कर कार्य करती है। इसके अलावा सैलानीगोठ स्थित कालाझाला में बने गो सेवा सदन में भी जाकर अपना पूरा सहयोग करते रहते है। ========= मानसिक रूप से कमजोर लोगों की मदद को भी हमेशा रहते है आगे धर्मेंद्र टनकपुर क्षेत्र में आने वाले मानसिक रूप से कमजोर व विक्षिप्त लोगों की मदद के लिए भी हमेशा आगे आते रहे है। वह इन लोगों की भी मदद करते है। विक्षिप्त लोगों की घायल होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार भी देते है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप