रामलीला के स्थान पर अखंड रामायण पाठ का होगा आयोजन
भिंगराड़ा में श्री ऐड़ी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक का आयोजन कर कोविड-19 के चलते रामलीला का मंचन नहीं करने का निर्णय लिाय गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:50 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:50 PM (IST)
संस, लोहाघाट : भिंगराड़ा में श्री ऐड़ी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक का आयोजन कर कोविड-19 के चलते रामलीला का मंचन नहीं करने का निर्णय लिया। तय किया गया कि 22 अक्टूबर को परंपरा का निर्वहन करने के लिए रामलीला मंचन के स्थान पर अखंड रामायण का पाठ का आयोजन होगा। 23 अक्टूबर ऐड़ी मंदिर में श्रीराम के डोले की परिक्रमा के साथ हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान कृष्ण चंद्र भट्ट होंगे। क्षेत्र के सभी पंडितों को कार्यक्रम में बुलाने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान धर्मानंद भट्ट, नित्यानंद, प्रकाश चंद्र आदि लोग शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें