चुनाव परिणाम से भाजपाजन गदगद्
टनकपुर : उत्तर प्रदेश में नगर निगमों के चुनावों में भाजपा की भारी जीत मिलने से गदगद हुए भ
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 05:01 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 05:01 PM (IST)
टनकपुर : उत्तर प्रदेश में नगर निगमों के चुनावों में भाजपा की भारी जीत मिलने से गदगद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मिष्ठान वितरण किया। पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी , रोहिताश अग्रवाल व प्रकाश पांडेय ने कहा कि प्रदेश में नगर चुनावों में भाजपा की भारी जीत से भाजपा को प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे भारत में संगठन की मजबूती के लिए विशेष बल मिलेगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, पूर्व चैयरमैन हर्षवर्धन रावत, भुवन पाण्डेय, विद्या जुकरिया, लीला मंगला, विपिन वर्मा, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें