उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज के पूरन बने अध्यक्ष
संवाद सहयोगी टनकपुर उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बुधवार
संवाद सहयोगी, टनकपुर : उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बुधवार को चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हुए। क्षेत्रीय कार्यालय में प्रातीय अध्यक्ष रविंद्र भगत की अध्यक्षता व प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश बहुगुणा संचालन में हुए चुनाव में पूरन राम निर्विरोध अध्यक्ष व कपिल त्रिपाठी निर्विरोध मंत्री चुने गए।
इसके अलावा लिए देवेंद्र मिश्रा व अनिल जोशी उपाध्यक्ष, प्रदीप तिवारी व अजीत गुप्ता संयुक्त मंत्री, हरि सिंह महर क्षेत्रीय संगठन मंत्री, हरीश कुमार कोषाध्यक्ष, धर्मेद्र कुमार लेखापरीक्षक, अनिल पैट्रिक प्रचार मंत्री, एच राणा कार्यालय सचिव चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में ए खान व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह, सतनाम सिह, भैरव, राकेश चन्द, ओम प्रकाश, रमेश जोशी, भवान सिंह को चुना गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन व विभाग के हित में कार्य करने तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। बाद में हुई बैठक में वक्ताओं ने नेपाल से मैत्री बस सेवा के नाम पर कतिपय अवैध बस संचालन करने, तीन माह से वेतन का भुगतान न होने, मार्ग पर स्थित अनुबंधित ढाबों की मनमानी पर अंकुश लगाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की बात कही।