दीपावली पर पुलिस ने बनबसा में छह जुआरियों को किया गिरफ्तार
दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलते पांच जुआरियों को बनबसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बनबसा, जेएनएन : दीपावली पर्व के दौरान जुआ खेलते पांच जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
एसओ धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि 13 नवंबर की रात बनबसा पुलिस ने भजनपुर गांव में रेलवे पटरी के पास छह लोगों को जुआ खेलते रंगों हाथों पकड़ा। सभी लोग ताश के पलकं से हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। इनमें से एक आरोपित वांछित भी है।
बताया कि मौके से 52 ताश के पत्ते एवं पांच हजार रुपये की नकदी व बगल में ही चटाई के नीचे छुपाए गए 2380 रुपये भी बरामद किए गए। आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए लोगों में कासिम पुत्र बहार साह, निवासी वार्ड नंबर एक नई बस्ती, इस्लामनगर खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर, गंगा प्रसाद पुत्र दाता राम, निवासी वार्ड नंबर पांच, टनकपुर, भूपेंद्र साहू पुत्र गणेश शाही, निवासी आमबाग थाना टनकपुर, मनोज गुप्ता पुत्र हरपाल गुप्ता, निवासी पाटनी तिराहा बनबसा, विनोद चंद पुत्र गजेंद्र चंद निवासी ग्राम देसी फार्म थाना बनबसा और मनोज चंद पुत्र जमन चंद, निवासी ग्राम भजनपुर थाना बनबसा शामिल हैं। पुलिस टीम में शारदा बैराज चौकी प्रभारी गोविन्द सिंह, कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार, त्रिभुवन सिंह, सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे। ===== आतिशबाजी के दौरान युवक का हाथ झुलसा
टनकपुर : मुख्य बाजार निवासी पारस खर्कवाल पुत्र कैलाश खर्कवाल का आतिशबाजी के दौरान दाया हाथ बुरी तरह झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। डाक्टर आफताब आलम ने बताया कि युवक का दाहिना हाथ काफी अधिक झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।