Move to Jagran APP

भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा पिथौरागढ़ राजमार्ग

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग चल्थी के पास हुए भूस्खलन के चलते करीब आठ घंटे तक बंद रहा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 22 Apr 2018 08:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 05:13 PM (IST)
भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा पिथौरागढ़ राजमार्ग
भूस्खलन से आठ घंटे बंद रहा पिथौरागढ़ राजमार्ग

चंपावत, [जेएनएन]: टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में चल्थी के पास करीब देर रात्रि हुए भूस्खलन होने से मार्ग आठ घंटे बंद रहा। मलबे में कार्यदायी कंपनी के ठेकेदार की पोकलैंड मशीन दब गई। सुबह कार्यदायी कंपनी ने मलबा हटाकर मार्ग को सुचारू किया। 

loksabha election banner

ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत कार्यदायी कंपनी द्वारा लगातार पहाड़ की कटिंग की जा रही है। चट्टान के सीधे (स्ट्रेट) कटान से आए दिन भूस्खलन होने की समस्या बनी हुई है। बीते दिनों डीएम ने भी निरीक्षण के दौरान कंपनियों को वर्टिकल कटिंग करने के आदेश दिए थे।

शनिवार शाम को चल्थी से करीब एक किमी आगे आरजीबी कंपनी के ठेकेदार पहाड़ की कटिंग कर रहे थे। मशीन खराब होने के बाद उसे वहीं किनारे लगाकर छोड़ दिया। रात्रि करीब दो बजे अचानक भूस्खलन हो गया। मलबे में किनारे खड़ी जेसीबी सड़क के दूसरे किनारे पहुंच गई। सुबह छह बजे ही ठेकेदार ने चार पोकलैंड व तीन जेसीबी लगाकर मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह पांच बजे के बाद टनकपुर व चंंपावत से आने वाले वाहनों की लंबी कतार मलबे के दोनों ओर लग गई। 

यह भी पढ़ें: भूस्खलन से अवरुद्ध जोशीमठ मलारी मार्ग 23 घंटे बाद सुचारू

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा सिर पर, अभी मार्ग पर बरस रहे पत्थर

यह भी पढ़ें: पुराना चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरे पत्थर, वाहन चालकों ने खोला रास्ता 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.