चंपावत में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत
जनपद के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक सिडकुल में नौकरी करता था।
चंपावत, [जेएनएन]: जनपद के दूरस्थ क्षेत्र खटोली में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक सिडकुल में नौकरी करता था।
बताया जाता है कि खटोली क्षेत्र के ग्राम पछनई निवासी राजेंद्र सिंह (22 वर्ष) का खटोली निवासी 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजेंद्र नवरात्रि में छुट्टी लेकर घर आया था।
पढ़ें-ससुरालियों ने घर से निकाला, मायके में आकर जहर खाया विवाहिता ने
गत रात वह प्रेमिका के साथ खटोली में लगने वाले मेले में गया था। रात में उन्होंने अज्ञात कारणों के चलते किशोरी के घर के समीप जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
पढ़ें-दरवाजा खोला तो पता लगा नहीं रहा बेटा, परिवार में कोहराम
सुबह किशोरी के चीखने चिल्लाने पर परिजनों को इसकी जानकारी हो सकी। दोनों को टनकपुर के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पढ़ें:-प्रधानाचार्य ने ऐसा क्या किया कि खुद पर तेल छिड़ककर छत पर चढ़ गया छात्र
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।