विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैलास मानसरोवर यात्रा: टनकपुर पहुंचा यात्रियों का चौथा दल, 70 साल के सीतारमण भी शामिल

Published: Fri, 17 Jul 2026 08:49 AM (IST)

कैलास मानसरोवर यात्रा का चौथा दल गुरुवार शाम टनकपुर पहुंचा, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। 50 सदस्यीय यह दल शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा।

टनकपुर पहुंचा मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल। जागरण

टनकपुर पहुंचा मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस, टनकपुर । हर-हर महादेव के जयकारे के साथ गुरुवार शाम कैलास मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल टनकपुर पहुंचा। दल का पुष्प वर्षा और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। 50 सदस्यीय दल शुक्रवार सुबह पिथौरागढ़ को रवाना होगा।

पर्यटक आवास गृह में यात्रियों का परंपरागत उत्तराखंडी अंदाज में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दल में शामिल यात्रियों ने हर- हर महादेव के जयकारें लगाए। दल में शामिल यात्री स्वागत से गदगद दिखाई दिए। दल में कर्नाटक के 70 वर्षीय सीतारमण शंकर नारायण सबसे वरिष्ठ यात्री है।

12वीं बार कैलास के दर्शन करने जा रहे एच सी गुप्ता

हरियाणा के एच सी गुप्ता 2008 से 12वीं बार कैलास के दर्शन करने जा रहे हैं। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से कैलास मानसरोवर यात्रियों को हरमुमकिन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, शुक्रवार सुबह दल पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा।

उन्होंने बताया कि चौथे दल में 14 राज्यों के 50 यात्री शामिल है, जिसमें 33 पुरुष और 17 महिला यात्री हैं। दल में बिहार से एक, छत्तीसगढ़ से दो, गुजरात से छह, हिमांचल प्रदेश से एक, पश्चिम बंगाल से तीन, दिल्ली से छह, हरियाणा से पांच, कर्नाटक से पांच, मध्य प्रदेश से तीन, महाराष्ट्र से पांच, राजस्थान से दो, तेलंगाना से तीन, उत्तर प्रदेश से चार और उत्तराखंड से चार यात्री शामिल है।

यह भी पढ़ें- इंदिरापुरम से कैलास मानसरोवर यात्रा के चौथे जत्थे के श्रद्धालु रवाना

यह भी पढ़ें- कैलास मानसरोवर यात्रा: दूसरा दल तिब्बत पहुंचा, पहला दल कैलास परिक्रमा पथ पर