विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल राइडिंग में बनबसा के जसवंत का चयन

By JagranEdited By:
Published: Fri, 26 Jul 2019 11:15 PM (IST)

संवाद सूत्र बनबसा फ्रांस की राजधानी पेरिस में चार साल में एक बार होने वाली विश्व की सबसे मुश्कि

विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल राइडिंग में बनबसा के जसवंत का चयन
विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल राइडिंग में बनबसा के जसवंत का चयन

संवाद सूत्र, बनबसा : फ्रांस की राजधानी पेरिस में चार साल में एक बार होने वाली विश्व की सबसे मुश्किल साइकिल राइडिंग प्रतियोगिता पेरिस-ब्रेस्ट-पेरिस के लिए बनबसा फागपुर निवासी जसवंत सिंह महरा का चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। महरा ने बताया कि 18 अगस्त से आरंभ होने वाली प्रतियोगिता में दुनिया के 80 देशों के छह हजार साइकिलिस्ट भाग लेंगे। जो विभिन्न देशों से चयनित हुए है। उन्होंने बताया कि फ्रास के शहर ब्रेस्ट से पेरिस और पेरिस से ब्रेस्ट तक की यह साइकिल राइड प्रतियोगिता 1219 किमी लंबी होगी। जो 11616 मीटर ऊंचे पहाड़ों से होकर भी गुजरेगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को 1891 में आडेक्स क्लब पेरिसियन ने शुरूआत की थी और यह ओलंपिक से भी पुरानी प्रतियोगिता है जो चार साल में एक बार आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए वही चुना जाता है जो वर्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं में 1000 किमी या उससे ज्यादा की दूरी तय करता है।

=========

बनबसा में जसवंत ने पूरी की प्रारंभिक शिक्षा

बनबसा : 27 वर्षीय जसवंत ने अपनी 12 वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वह बाहर चले गए। जसवंत वर्तमान में फाइनेंस क्षेत्र में काम करने वाली मल्टीनेशनल कंपनी अमेरिकन एक्सप्रेस में बतौर मैनेजर 2013 से दिल्ली में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने साइकिलिंग की शुरूआत वर्ष 2015 में दिल्ली के ग्रीन पार्क से देहली साइकिलिस्ट क्लब से की। जिसके हेड गौरव वाधवा है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।