बदहाल हुई यातायात व्यवस्था, लोग हलकान
संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर में दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोगो
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर में दिन प्रतिदिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है जिसके चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि यातायात कर्मी भी जाम हटाने में नाकाम साबित हो रहे है। दिन में कई बार लग रहे जाम के कारण यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गो व स्कूली बच्चों का राह चलना मुश्किल हो गया है। मोटर स्टेशन में बेखौफ गाड़ियों की पार्किंग करने वालों पर पुलिस द्वारा अंकुश न लगाए जाने से मनचलों के हौसले बुलंद है। सोमवार की देर शाम पिथौरागढ़ मोटर मार्ग में एक घंटे तक जमा लग गया। पुलिस को जाम खुलाने में बड़ी मशक्कत करनी पड़ती। देर शाम घरों को लौट रहे लोगों को एक घंटा देरी से घर पहुंचना पड़ा। जिसके कारण लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। बरातों का सीजन होने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है समय रहते समस्या का समाधान नही किया गया तो और समस्या बढ़ सकती है। स्थानीय जन प्रतिनिधियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने पुलिस प्रशासन से यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।