Move to Jagran APP

भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग बदहाल

संवाद सूत्र, बनबसा : भारत से नेपाल के आवागमन का लगभग डेढ़ किमी लंबा मुख्य अंतरराष्ट्रीय मार्ग खस्ता

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jan 2019 10:57 PM (IST)
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग बदहाल
भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग बदहाल

संवाद सूत्र, बनबसा : भारत से नेपाल के आवागमन का लगभग डेढ़ किमी लंबा मुख्य अंतरराष्ट्रीय मार्ग खस्ता हाल बना हुआ है। जिससे इस मार्ग से गुजरना यात्रियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सीमा क्षेत्र से गुजरने वाला यह मार्ग सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदार विभागों द्वारा अनदेखी की जा रही है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना होने का भी भय बना रहता है। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व ही इस मार्ग का सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश बनबसा द्वारा 65 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया गया था। लेकिन यह सडक डेढ़ वर्ष में ही जर्जर हो गई है। व्यापार मंडल बनबसा के पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय मार्ग की खस्ताहाली पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन और सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश बनबसा के अधिकारियों से भारत - नेपाल दोनो देशों के सीमात नागरिकों के हित में इसका शीघ्र निर्माण करने की माग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.