भव्य कलश यात्रा के पांच दिवसीय दीप महोत्सव का आगाज
संवाद सहयोगी लोहाघाट स्वतंत्रता सेनानी स्व. हर्ष देव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में 20 वें
संवाद सहयोगी लोहाघाट : स्वतंत्रता सेनानी स्व. हर्ष देव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में 20 वें पांच दिवसीय दीप महोत्सव का मंगलवार को आगाज हो गया है। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने कुमाऊंनी परिधान में सज-धज कर भव्य कलश यात्रा निकाली।
खेतीखान बाजार के विभिन्न मार्गो से पारंपरिक परिधानों में सजधज कर महोत्सव स्थल तक कलश यात्रा के साथ निकली झांकी निकाली। झांकी में सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, ओम पब्लिक स्कूल, राजकीय बालिका इंटर व राइका खेतीखान के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी निकाली। स्कूली बच्चों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने रिबन काट कर महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस तरह के महोत्सव का कुमाउंनी संस्कृति का ध्वज वाहक बताया। महोत्सव समिति को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट अतिथि सुभाष बगौली रहे। समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक मंडल के चिरंजी लाल वर्मा, लक्ष्मी दत्त्त ओली,पुष्कर पुजारी, नवीन बोहरा, नवीन कलखुडिया, सुमित कलखुडिया, ललित पंत, संदीप कलखुडिया, कमल डिक्टिया, चंद्र बल्लभ ओली, अमित बोहरा, संदीप, नारायण सिंह, जगदीश, संजय, प्रियंका गड़कोटी, हेम राज, सुनील पुजारी, निखिल, दिनेश गहतोड़ी, हेमलता जोशी शामिल रहे।
--
महोत्सव में आज होगा
- कला प्रतियोगिता 10 बजे से
- मेंहदी प्रतियोगिता 11 बजे से
- निबंध, बाद विवाद प्रतियोगिता 1 बजे से
- देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम 8 बजे से