Move to Jagran APP

कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण का किया विरोध

संवाद सहयोगी चम्पावत उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की मंगलवार को विकास भवन सभागा

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 11:00 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 06:44 AM (IST)
कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण का किया विरोध
कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण का किया विरोध

संवाद सहयोगी, चम्पावत : उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज फेडरेशन की मंगलवार को विकास भवन सभागार में फेडरेशन के संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मौजूद सभी कर्मचारियों ने पदोन्नति में आरक्षण का तीव्र विरोध किया तथा आरक्षण के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प दोहराया।

loksabha election banner

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी व प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र गुसाई के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों, शिक्षकों व अभियंताओं ने एक सुर में पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। सभी का मंतव्य था प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश में किसी दशा में भी पदोन्नति में आरक्षण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निर्विरोध सर्वसम्मति से जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भूपेंद्र प्रकाश जोशी को अध्यक्ष व गोविंद सिंह बोहरा को महामंत्री तथा सुरेंद्र सिंह सौन को कोषाध्यक्ष चुना गया।

बैठक का संचालन मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के जिला मंत्री जीवन चंद्र ओली ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ रमेश सिंह देव, जिलाध्यक्ष मिनिस्ट्रियल फेडरेशन सुरेंद्र सिंह सौन, जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ जगदीश सिंह अधिकारी, प्रातीय महामंत्री हरीश चंद्र गहतोड़ी, ईश्वरी दत्त गहतोड़ी, एमए सिद्दिकी, नागेंद्र जोशी, रवींद्र पाडे, बंशीधर थ्वाल, रमेश चंद जोशी, जूनियर शिक्षक संघ के चिंतामणि कापड़ी, रुद्र सिंह बोहरा, एलएम चतुर्वेदी, पुष्कर सिंह बोहरा, रमेश चंद जोशी, होशियार सिंह कार्की, महिपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

==========

एससी/एसटी इंप्लाइज फैडरेशन ने उठाई पदोन्नति में आरक्षण की मांग

डीडीहाट : एससी/एसटी इंपलाइज फैडरेशन की कनालीछीना व डीडीहाट ब्लॉक इकाई की बैठक में वक्ताओं ने पदोन्नति में आरक्षण देने की मांग उठाई। इस मौके पर संगठन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर गोविंद राम आर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुंदन आर्या, महिला उपाध्यक्ष माधुरी रावत, महासचिव गणेश सिंह खुन्नू, संगठन सचिव उषा टोलिया, संयुक्त सचिव पवन टोलिया, कोषाध्यक्ष सचिन राणा, संयुक्त सचिव महिला निशा टोलिया, आय-व्यय निरीक्षक फकीर राम, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सलाहकार सुरेश राम विश्वकर्मा, संरक्षक तेज राम टम्टा व काशी राम गौतम को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी के हर निर्णय का समर्थन करने, प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था बहाल करने, बैकलॉग पदों को शीघ्र भरने की मांग उठाई। संचालन गणेश खुन्नू ने किया। इस मौके पर महेश मुरारी, गणेश मर्तोलिया आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.