हाथियों ने कई बीघा फसल रौंदी
संवाद सूत्र, बनबसा : ग्राम बमनपुरी में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाकर कई बीघा फसल रौंद दी। ग
संवाद सूत्र, बनबसा : ग्राम बमनपुरी में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाकर कई बीघा फसल रौंद दी। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के द्वारा किए जा रहे नुकसान से निजात दिलाने की माग की है।
ग्राम बमनपुरी प्रधान गिरधारी लाल ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे एक हाथियों का झुंड गाव में घुस आया और खेतों में उत्पात मचाने लगा। जिससे ग्रामीणों की कई बीघा फसल हाथियों ने रौंद दी। इससे ग्रामीणों को हजारों का नुकसान हो गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि हाथियों ने ग्रामीण राजेंद्र सिंह नेगी, हेमेंद्र सिंह रावत, दान सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह कठायत, अजय शुक्ला की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। जंगल से सटे होने के चलते गाव में हर रोज नील गाय, सूकर और हाथियों का झुंड घुस आता है। इससे ग्रामीणों का काफ ी नुकसान हो रहा है। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों के किए जा रहे नुकसान से बचाने की माग की है।