दे दे वरदान आयो तेरा थाना..
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र के गांवों में इन दिनों मां वैष्णवी म
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नेपाल सीमा से लगे मडलक क्षेत्र के गांवों में इन दिनों मां वैष्णवी मेले की धूम मची हुई है। गांवों में रात भर मां वैष्णवी की विशेष पूजा अर्चना कर लोगों द्वारा रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य मेला शुक्रवार आज होगा। जिसमें दुर्गम पहाड़ियों से मुख्य मंदिर तक मां वैष्णवी के रथ को ले जाया जाएगा। यह पर्व भैया दूज के दिन प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस दिन मां वैष्णवी अपने मायके जाती है।
नेपाल सीमा से लगे मडलक, बगौटी, सेलपेडू, सुनकुरी, मजपीपल, कन्टुकरा, सागर, धौनी बुंगा, गुरेली, चामा सहित दर्जनों गांवों में रात भर ढोल दमाऊ के साथ देवी स्तुति कर पुरूषों द्वारा ढुसकों का व महिलाओं द्वारा झोड़े-झुमटों का गायन किया जा रहा है। दे दे वरदान आयो तेरा थाना, बीजापुरी बाग में घलकि गै गूल, कै द्यौ छाजलो भलो जै को फूल, भगवती माता छाज जै को फूल, के पारंपरिक गायन से देवी को प्रसन्न किया जा रहा है। यहां के लोगों द्वारा इन दिनों स्यांली, बेड्यां पूरी आदि विशेष पकवान बनाकर प्रसाद के रूप में बांटे जा रहे हैं। मेला कमेटी व क्षेत्र के लोगों ने बताया कि परंपरा के अनुसार विभिन्न गांवों से निकलने वाले रथों व जत्थों को दोपहर बाद सेलपेडू गांव से जत्था प्रस्थान कर मडलक पहुंचे कर देवी मंदिर की परिक्रमा करेगा। इस जत्थे में यहां के सेल्ला, केलानी, सुनकुरी, रजुवा आदि गांवों के लोग प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के सीमांत गांव बगोटी में देवी अवतरित होकर रथ और जत्थे के रूप में मडलक की ओर प्रस्थान करेंगी। देर रात तक गांवों में झोडे़ झुमटें व ढुसकों का गायान किया जा रहा है।