Move to Jagran APP

राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को मोटर स्टेशन में राफेल घोटाले में भ्

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 04:14 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 04:14 PM (IST)
राफेल घोटाले को लेकर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, चम्पावत : भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार को मोटर स्टेशन में राफेल घोटाले में भाजपा सरकार के गोवा कैबिनेट मंत्री का आडियो टेप रिकार्डिग वायर होने से पर प्रधान मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया।

loksabha election banner

काग्रेस विधान सभा कमेटी व जिला कमेटी क सदस्यों व अन्य कार्यकर्ताओं ने राफेल मामले में रोज नए घोटाले सामने आने पर जिला कार्यालय शांत बाजार से मोटर स्टेशन तक जुलूस निकाला। उन्होंने भाजपा सरकार व पीएम के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। भारतीय युवा कांग्रेस के विधान सभा अध्यक्ष प्रकाश माहरा का कहना है सरकार द्वारा किया गया राफेल घोटाला अब सामने आ चुका है और जनता तक पहुंच चुका है। मोटर स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री का पुतला दहन कर नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष भगीरथ भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, चतुर मेहता, प्रहलाद अधिकारी, भवान राम, रमेश जोशी, विपिन जोशी, मोहन जोशी, हरीश चौधरी, दान सिंह बोहरा, गोविंद धौनी, नरेश जोशी, भोला बोहरा, विकास साह, नीरज पांडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.