Move to Jagran APP

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

काग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा का चम्पावत के कांग्रेसियों ने विरोध किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 10:59 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:13 AM (IST)
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश

चम्पावत, जेएनएन : काग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा का कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए रविवार को पार्टी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र मुकदमा वापस लेने की माग की।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि सोनिया गाधी पर गलत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड का ऑडिट नहीं करने के फैसले से साफ हो गया है कि केंद्र सरकार राहत राशि का दुरुपयोग करना चाहती है। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा केंद्र सरकार पीएम केयर्स का ऑडिट नहीं कराने की आड़ में घोटाले का खेल खेल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे पहले पीएम मोदी लोकपाल और जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, लेकिन अब वे ही भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। यहा सभासद रोहित बिष्ट, युका जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरीश चौधरी, मयूख चौधरी, हरीश उप्रेती आदि रहे। टनकपुर : पीएम केयर फंड को सार्वजनिक करने की माग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाधी पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए धरना दिया। पार्टी नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने साकेतिक धरना दिया। धरने में गोपाल बिष्ट, देवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष शिवम गोयल, महासचिव नीरज मिश्रा, नंदू सक्सेना आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.