Move to Jagran APP

पार्टी में गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: इंदिरा

जेएनएन चम्पावत लोहाघाट नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को नग

By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Jun 2019 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2019 10:43 PM (IST)
पार्टी में गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: इंदिरा

जेएनएन, चम्पावत, लोहाघाट : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को नगर के एक होटल में काग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जूट होकर संगठन की मजबूती के साथ साथ अनुशासनात्मक तरीके से कार्य करने का आह्वान किया।

loksabha election banner

बैठक में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार आज हर क्षेत्र में विफल रही है। जिसके कारण पहाड़ व मैदानी क्षेत्र से लोगों का पलायन हो रहा है। लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है साथ ही पार्टी में गुटबाजी को किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायती चुनाव में अभी से जुट जाने को कहा। काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा हम हारे है, डरे नहीं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी हित में कार्य करने को कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसस पूर्व डॉ. हृदयेश ने चम्पावत सर्किट हाउस में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली और एकजुट रहने का आह्वान किया। रविवार को सुबह नेता प्रतिपक्ष डॉ. हृदयेश व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के ध्वजवंदन कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। बैठक में पीसीसी सदस्य भगीरथ भट्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देव, कांग्रेस यूथ जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी, हरगोविंद बोहरा, कविराज मौनी, नवीन मुरारी, मनोहर सिंह ढेक, चतुर सिंह मेहता, भगत राम, प्रहलाद सिंह अधिकारी, पूरन सिंह कठायत, महेश ढेक, प्रकाश माहरा, दीवान सिंह, दरवान सिंह, बासुदेव भट्ट, श्याम सिंह, गोविंद पचौली, भवानी टम्टा, बल्लू माहरा, उमेद सिंह, गौरव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.