लोहाघाट में कांग्रेस ने सरकार को कोसा
बाराकोट ब्लाक कांग्रेस इकाई ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट ब्लाक कांग्रेस इकाई ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। शुक्रवार को चौमेल में ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की गई। कहा कि भाजपा ने चुनाव पूर्व कई वादे किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया। ऐसे में जनता अब भाजपा को सबक सिखाने की तैयारी में है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। जनता भारी बहुमत से कांग्रेस को जिताएगी। उत्तराखंड की राजनीति से भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। जनता कभी अपने साथ किए गए धोखे को भूलती नहीं है।
इस दौरान 24 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ब्लाक अध्यक्ष ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह देऊ ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, मुन्ना सिंह ढेक, सूरज प्रहरी, प्रकाश महारा, नरेंद्र, जगत सिंह, रमेश सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव 24 को पहुंचेंगे चम्पावत
लोहाघाट : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी तीन दिवसीय चम्पावत जिले के भ्रमण पर 24 जनवरी को पहुंचेंगे। यह जानकारी देते हुए पूर्व प्रदेश सचिव भुवन चौबे ने बताया कि वे 24 जनवरी को चम्पावत में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 25 जनवरी को लोहाघाट में कार्यकर्ताओं के स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगे व 26 जनवरी को खेतीखान में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।