विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम धामी ने कैलास मानसरोवर यात्रा के पहले दल को किया रवाना, बताया आत्मा का परमात्मा से मिलन

Published: Sun, 05 Jul 2026 07:56 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2026 10:48 AM (IST)

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलास मानसरोवर यात्रा के 51 सदस्यीय पहले दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना ...और पढ़ें

टनकपुर टीआरसी में मंगल टीका लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करती बालिकाएं. Jagran

टनकपुर टीआरसी में मंगल टीका लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करती बालिकाएं. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत । कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए टनकपुर पहुंचे 51 सदस्यीय प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले सीएम ने दर्शनार्थियों को संबोधित करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से सुरक्षित यात्रा की मंगलकामना करता हूं। 140 करोड़ का देश और 49 लोगों को जाने का अवसर मिला है, यह शिव का आशीर्वाद है। कहा कि पहले दल को यहां से रवाना करना उनकस प्रशासनिक दायित्व नहीं बल्कि भगवान भोलेनाथ के चरणों में नतमस्तक होने का सौभाग्य मिला है।

यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा: टनकपुर से पांच जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था, सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी

यह भी पढ़ें- कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान काठमांडू में फंसे 52 भारतीय, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी