बाल विज्ञान महोत्सव में नन्हें वैज्ञानिकों ने दिखाई बाल प्रतिभाएं
जागरण संवाददाता, चम्पावत : पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसस
जागरण संवाददाता, चम्पावत : पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुए बाल वैज्ञानिक ने सोलर से चलने वाली कार बनाई। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह मॉडल तो एक बानगी भर है। बाल वैज्ञानिकों ने तो एक से बढ़कर एक वैज्ञानिक मॉडल बनाकर लोगों को अचंभित कर दिया। मौका था मल्लिकार्जुन स्कूल में बाल विज्ञान महोत्सव का। महोत्सव का शुभारंभ एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महोत्सव में 36 सरकारी व चार निजी स्कूलों के 139 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा एवं कौशल दिखाकर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। बाल वैज्ञानिकों ने कृषि, जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, परिवहन और संचार, भौतिक, रसायन, जीव, वातावरण, पृथ्वी व अंतरिक्ष, कम्प्यूटर विज्ञान, गणित, इंजीनिय¨रग, इत्यादि क्षेत्रों में अपनी-अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और मनमोहक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वय उमेद सिंह बिष्ट, ब्लाक विज्ञान समंवय नवीन चन्द्र पंत, स्थल संयोजक राजश्री पंत एलएम बोहरा आदि उपस्थित रहे। संपूर्ण दिवस चले इस आयोजन में अपना अमूल्य सहयोग विपिन पुनेठा, डीएन भट्ट, सुरेश राम आर्य, भुवन जोशी, अनिल कुमार, कैलाश चंद्र भट्ट, शंकर दत्त्त पांडेय, अनीस अहमद, नीरज पांडेय, अब्दुल मन्नान ने दिया।