Move to Jagran APP

चेतन, महेंद्र और माया ने जीती क्रॉस कंट्री दौड़

संवाद सहयोगी पिथौरागढ़ गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में क्रॉस कंट

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:33 PM (IST)Updated: Fri, 04 Oct 2019 06:29 AM (IST)
चेतन, महेंद्र और माया ने जीती क्रॉस कंट्री दौड़
चेतन, महेंद्र और माया ने जीती क्रॉस कंट्री दौड़

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिला मुख्यालय में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। पांच अलग-अलग वर्गो में कराई गई इस प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उपजिलाधिकारी एसडीएम सदर तुषार सैनी, प्रो.जीत सिंह ज्याला ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंडर-13 आयु वर्ग में चेतन भट्ट, मनीष परिहार, प्रियांशु दयाल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में संजना ने पहला, ज्योति ने दूसरा और रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में महेंद्र सिंह प्रथम, नितिन सिंह द्वितीय और सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष ओपन वर्ग में नितिन थापा विजेता रहे। हिमांशु मेहता ने दूसरा और सूरज सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला ओपन वर्ग में माया कुमारी ने बाजी मारी। मोनिका जोशी ने दूसरा तथा नीतिका कार्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को जिलाधिकारी ने पुरस्कृत किया। दौड़ का संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.