यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अत्यधिक बैठक करने के लिए प्रसिद्ध रहे डीएम एसएन पांडे
चम्पावत के जिलाधिकारी एसएन पांडे अत्यधिक बैठक करने वाले अधिकारी के तौर पर प्रसिद्ध रहे।

जागरण संवाददाता, चम्पावत : जिलाधिकारी एसएन पांडे की जगह हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी को चम्पावत जनपद का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएम पांडे ने जनपद में दो बार में विगत दो वर्ष का समय व्यतीत किया।
डीएम पांडे ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में जहां अधिकारियों की अत्यधिक बैठक लिए जाने के लिए प्रसिद्ध रहे। वहीं जनपद में अपने दो बार में दो वर्ष के कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्य किया। इस दौरान कर्मचारियों के लिए किए गए कई आदेशों में उन्हें बैकफुट में भी आना पड़ा। डीएम पांडे ने लोकसभा चुनाव से पूर्व करीब छह माह जनपद में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे। चुनाव से पूर्व प्रशिक्षण के लिए जाने पर उनके स्थान पर रणवीर सिंह चौहान को भेजा गया। चुनाव के बाद पांच जुलाई 2019 को पुन: जनपद की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इसमें प्रमुख रूप से उन्होंने जनपद में पहली बार शारदीय चम्पावत महोत्सव का आयोजन किया। बाल लिंगानुपात में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर जनपद को 13 से तीसरे स्थान पर पहुंचाया। बीस सूत्रीय कार्यक्रमों में जनपद को गत वर्ष प्रथम स्थान दिलाया तो मनरेगा में भी जनपद ने विशेष कार्य कर प्रथम स्थान पर अभी बना हुआ है। कोरोना काल में पांडे ने जनपद को महामारी से काफी हद तक बचाया। यही वजह है कि जनपद में कोरोना का आंकड़ा 11 माह बाद भी दो हजार तक नहीं पहुंच पाया। महामारी से बचाने के लिए कर्मचारियों के लिए ओएम एप बनाया। जिससे कर्मचारी आनलाइन उपस्थिति दर्ज करा सकें।
