विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रातभर अंधेरे में रहेगा चंपावत जिला मुख्‍यालय

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 07 Aug 2015 07:49 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2015 07:51 PM (IST)

जिला मुख्यालय रात भर अंधेरे में रहेगा। चम्पावत के लिए पिथौरागढ़ से आने वाले 33 केवी लाइन लोहाघाट से करीब ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चंपावत। जिला मुख्यालय रात भर अंधेरे में रहेगा। चम्पावत के लिए पिथौरागढ़ से आने वाले 33 केवी लाइन लोहाघाट से करीब सात किमी दूर मरोड़खान कस्बे से करीब एक किमी नीचे बरसाती नाले में क्षतिग्रस्त हो गई है। सुबह करीब साढ़े आठ बजे लाइन के टावर पर वन निगम द्वारा काटे जा रहे पेड़ों में से एक पेड़ जा गिरा। जिससे टावर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चम्पावत जनपद के पहाड़ी हिस्से की बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल के ईई राजेश मौर्य ने बताया कि नया टावर लगाने के लिए विभाग के सभी इंजीनियरों के साथ ही दो दर्जन से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। रात में काम करने के लिए लाइट का प्रबंध कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति शनिवार को दोपहर बाद ही शुरू हो पाएगी।
पढ़ें-बिजली बांट रही शहर में बीमारी