विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड के चंपावत में बस का ब्रेक फेल, चालक की मौत; 34 यात्री सुरक्षित

By BrijeshEdited By: Nirmala Bohra
Published: Wed, 03 Jun 2026 11:58 AM (IST)

धारचुला से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस का चंपावत के राईकोट में ब्रेक फेल हो गया। चालक की ...और पढ़ें

राईकोट तालसेन मंदिर के समीप की घटना। जागरण

राईकोट तालसेन मंदिर के समीप की घटना। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत । धारचुला पिथौरागढ़ से टनकपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस का राईकोट के समीप अचानक ब्रेक फेल हो गया।

चालक की सूझबूझ से दीवार में टकराकर बस को रोक दिया गया, लेकिन टक्कर होने के चलते चालक खिड़की से नीचे गिर गया और बस के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बस में सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित हैं, जिन्हें अन्य वाहन से गंतव्य को रवाना करने की तैयारी है।

अचानक बस का ब्रेक हो गया फेल 

बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे टनकपुर डिपो की बस यूके 07 पी ए 3122 पिथौरागढ़ के धारचुला से 34 यात्रियों को लेकर टनकपुर के लिए रवाना हुआ। बस चंपावत के नजदीक पहुंची थी कि राईकोट पहुंचा था, की करीब पौने 10 बजे अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया।

बताया जा रहा है कि स्वाला बड़ौली निवासी 40 वर्षीय चालक बेनीराम में तालसेन मंदिर के समीप बस रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पहाड़ी से लगे दीवारों में बुआ टकराकर उसकी गति धीमी की। इसके बाद कुछ और आगे जागर बस पत्थरों और दीवार से टकरा गई।

तेज झटके के कारण वह चालक की ओर के दरवाजे से बस के बाहर चला गया और अगले पहिये के नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने राहत बचाव कार्य क्यों यात्रियों को सुरक्षित निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार हाईवे पर वॉल्वो बस में आग लगने से राख, यात्रियों का सामान जला; 32 सवारियां सुरक्षित

यह भी पढ़ें- गुजरात में बड़ा हादसा: सूरत में दो बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 40 घायल; एक बस में लगी आग