यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
भिगराड़ा मोटर मार्ग में पत्थर गिरने से आवाजाही में बड़ी मुसीबतें
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पाटी विकास खंड के रीठा मोटर मार्ग में भिंगराड़ा के समीप चट्टान से पत्

संवाद सहयोगी, लोहाघाट : पाटी विकास खंड के रीठा मोटर मार्ग में भिंगराड़ा के समीप चट्टान से पत्थर गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही करने वाले स्कूली बच्चों व राहगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सड़क में आवाजाही करने वाले राकेश सिंह, प्रकाश चंद्र, नवीन जोशी, शिक्षक हरीश चंद्र आदि लोगों का कहना है कि भिगराड़ा के समीप पहाड़ से पत्थर गिरने से स्कूली बच्चों व वाहनों से आवाजाही करने वाले लोगो को हर हमेशा खतरे का भय बना रहता है। इस स्थान पर हर हमेशा बारिश के दौरान पत्थर गिरते रहते है। बारिश के दिन दो चार पत्थर प्रतिदिन आते है। यहां तक की वाहन से विद्यालय जाने वाले शिक्षकों को सड़क से पत्थर हटाकर आवाजाही करनी पड़ती है। इस मार्ग से स्कूली बच्चे भी पैदल आवाजाही करते है। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना होने का भय बना रहता है। लोगों का कहना है इस मार्ग से जिले के जिम्मेदार अधिकारी भी आवाजाही करते है लेकिन किसी ने इस ओर देखने के जहमत नही समझी। पूर्व में इस स्थान पर वाहन में पत्थर चुके है। लोगों ने समय रहते हुए चट्टान से गिर रहे पत्थरों से निजात दिलाने की मांग की है।