भर्ती में भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेडिंग का कार्य शुरू
संवाद सूत्र बनबसा 21 सितंबर से होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों को प्रशासन और सेना ने अंतिम
संवाद सूत्र, बनबसा : 21 सितंबर से होने वाली भर्ती रैली की तैयारियों को प्रशासन और सेना ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने भर्ती रैली में आने वाली भीड़ को देखते हुए बैरीकेडिंग करना शुरू कर दिया है। ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती रैली को देखते हुए 10 एसआई, 15 हेड कास्टेबल, 50 कास्टेबल, दो पलाटून पीएसी और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त माग की गई है। एलआइयू प्रभारी ने बताया कि एसपी डीएस गुंज्याल के निर्देश पर क्षेत्र में अनजान, संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सेना भर्ती बोर्ड के कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से भर्ती स्थल पर हर व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा रहा है। ताकि भर्ती रैली के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो। उन्होने बताया कि भर्ती स्थल पर केवल भर्ती में आए युवाओं को ही आने की अनुमति दी जायेगी और अन्य किसी व्यक्ति को सेना छावनी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेना भर्ती में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों को पास जारी किया जाएगा।