बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर होगा छह-छह माह का कार्यकाल
मां पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों को छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 05:36 AM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2020 06:15 AM (IST)
टनकपुर, जेएनएन : मां पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों को छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद ने बताया कि पहले छह माह के लिए विजय शुक्ला व अगले छह माह के लिए उमेश डुंगरिया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से बृजेश सक्सेना को चुना गया है। बता दें कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए तहसील में हुए चुनाव में इस पद के प्रत्याशी डुंगरिया व विजय शुक्ला को 13-13 मत पडे़ थे। मुकाबला टाई होने के बाद दोनों को छह-छह माह का कार्यकाल मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें