अनस बने राहुल-प्रियंका गंाधी सेना के जिला उपाध्यक्ष
राहुल-प्रियंका गाधी सेना के जिलाध्यक्ष ने अनस को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया है।
संवाद सहयोगी, टनकपुर : राहुल-प्रियंका गाधी सेना के जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में टनकपुर संगठन का विस्तार किया। टनकपुर के अनस अंसारी को जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया है। जिसका नियुक्ति पत्र रविवार को यूथ काग्रेस के जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी व रईस अहमद ने सौंपा। गाधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रहरी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी से लोग भटक रहे हैं। सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। कहा कि डबल इंजन वाली सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। इस अवसर पर रोहित सिंह धामी, रिहान खान, इमरान कुरैशी, दिनेश गिरी, रवि कुमार, अमन आर्या, सूरज कुमार, विकास कुमार, हिमांशु अधिकारी, जयदीप सिंह, जयवीर कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। =========== सप्ताह के भीतर सभी फ्रंटल के संगठनों का गठन करें : गौरेया
संवाद सहयोगी, टनकपुर : कांग्रेस के चम्पावत विधानसभा प्रभारी दलजीत सिंह गौरेया ने रविवार को कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष को एक सप्ताह के भीतर विधान सभा क्षेत्र, नगर व ब्लाक स्तर पर काग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों का गठन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि कोई भी पदाधिकारी संगठन के लिए कार्य नहीं कर सकता तो उसके स्थान पर नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने जमीन स्तर पर संगठन को खड़ा करने की नसीहत दी और हर स्थिति में एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन हाई कमान के निर्देश पर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेगा। बैठक में कई जिम्मेदार पदाधिकारियों के न होने पर पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष उत्तम देव, नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष रमेश चन्द, महेश चन्द, रासिद अंसारी, सुधा बिष्ट आदि मौजूद रहे।