Move to Jagran APP

क्षेत्र की सुख शांति को किया हवन यज्ञ

संवाद सहयोगी, चम्पावत : भगवती मंदिर डड़ा में रामायण पाठ के पारायण के मौके पर क्षेत्र की सुख शांति के

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:36 PM (IST)
क्षेत्र की सुख शांति को किया हवन यज्ञ

संवाद सहयोगी, चम्पावत : भगवती मंदिर डड़ा में रामायण पाठ के पारायण के मौके पर क्षेत्र की सुख शांति के लिए हवन यज्ञ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

loksabha election banner

मालूम हो कि विगत 12 वर्षो से क्षेत्रवासी यहां अखंड रामायण का दो दिनी आयोजन करते आ रहे हैं। इस मौके पर रामायण पाठ का पारायण करते हुए पुरोहित सतीश जोशी व उमापति जोशी ने यजमान दिनेश बिष्ट से विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए और हवन यज्ञ कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। इससे पूर्व अखंड रामायण पाठ में महिलाओं सहित संस्कृत विद्यालय के छात्रों ने बढ़चढ़ कर भागेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में सतीश जोशी, जगदीश जोशी, पवन बिष्ट, गोविंद जोशी, पंकज बिष्ट, मनोज बिष्ट, मनोज बोहरा, हरीश बोहरा, नवीन बोहरा, नवीन बिष्ट, सुनील रावत, रमेश बिष्ट, किशोर बिष्ट सहित तमाम ग्रामीणों ने सहयोग दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.